भरतु की स्याळी- पढ़े ! भरतु की ब्वारी के किस्से(BHARATU KI BWARI)


भरतु की ब्वारी की एक छोटी बहन थी !!! जो बहुत नखरयाली (नखरे वाली) थी !!! श्रीनगर डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी !!! जब भरतु शादी के बाद पहली बार ससुराल गया तो उसने भरतु से तुतलाते हुए कहा-- जीजू ...जीजू...एक चीज मांगूंगी मना तो नही करोगे न !!! और बेचारे भरतु से उसने एक महँगा मोबाइल मांग लिया !!! भरतु भी फौजी था तो दिलदार था -- उसने स्याळी को मोबाइल भेंट कर दिया !!! 
अब स्याळी दिन रात सेल्फी खींचने, फेसबुक ,वट्सअप में व्यस्त रहने लगी !! फेसबुक पर ही एक लड़के से दोस्ती भी हो गयी !!! फिर धीरे धीरे घनघोर प्यार हो गया !!! लड़का भी पहाड़ी था पर ब्राह्मण था और भरतु की स्याळी ठाकुरो की बेटी थी !!! अब दोनों इसी चिंता में डूबे रहते कि कैसे उनकी शादी हो ?? कभी कभी वो ऐसी कल्पना करते कि काश कोई बड़ा जलजला आ जाय...और सिर्फ हम दोनों ही बचें !!!फिर आराम से शादी कर लेंगे !!!
 लड़के की नवांकुरित मूँछे थी इसलिए बचकानी कल्पनाएं करता था !!! अब दोनों कभी केम्पस में ,कभी कैंटीन में , कभी जेठ की दुपहरी के दिन में साथ बैठे एक दूसरे की आंखों में खुद का भविष्य देखते रहते थे !!!! इधर कुछ ही सालो में भरतु की ब्वारी की लड़की पैदा हो गयी तो कुछ दिन बहन को अपने पास देहरादून राजावाला बुला दिया !!! 
अब दोनों को टॉकटाइम में दिक्कतें होने लगी , बेचारी कभी बाथरूम से उसको फोन करती तो कभी छत से !!! पर जी भरकर बात न कर पाने की छटपटाहट बनी रहती !!!! कॉलेज का प्यार भी होता तो घनघोर ही है !!! आजकल उनके प्यार में भी फॉग चल रहा था !!! इसी बीच राजावाला मे भरतु की ब्वारी के पड़ोसी रावत जी की मिसेज भरतु के घर आती जाती रहती थी तो उसको अपने लड़के के लिए ,भरतु की स्याळी जम गई !!! लड़का टीचर था !!! जन्मपत्री मंगाई और संयोग से जुड़ भी गयी !!! ये सब इतनी तेजी से हो रहा था कि लड़की भी कुछ समझ नही पा रही थी कि क्या किया जाय ?? भरतु की ब्वारी ने अपनी भुल्ली को समझाया-- देख भुल्ली , कितने बढ़िया भाग हैं तेरे, देहरादून में ही ,और वो भी टीचर मिल गया !! सास भी ठीक ही है !! बाकी लड़के को मुठ्ठी में रखना , बाकी सब ठीक ही होता है !!!
इधर काफी दिनो से लड़के से बात भी नही हो पाई थी,  लड़का श्रीनगर में बैचैन हुआ जा रहा था ... दाढी बढ़ गयी थी , न नहाता था , न ढंग से खाता था ...भरतु की स्याळी के चक्कर मे बेचारे की हारमोनियम बजी हुई थी !!! उधर खड़ी पीठाई ( सगाई से पहले सगुन) हो गयी !! लड़की के लिए एक नेकलेस और रिंग दे दी !!! 
भरतु की स्याळी ने लड़के को फोनकर बताया कि ...आज हमारी ये लास्ट बात हो रही है ...शायद अब कभी बात न हो पाए...!!! मेरी सगाई हो चुकी है ...!!! लड़का सिर्फ सुनता रह गया ...उसका सर चकराने लगा ... !!! जानू...जानू....जानू कहते हुए रोने लगा !!! उधर लड़की ने भी रोते रोते फोन काट दिया और सिम निकालर दो टुकड़े कर बाथरूम के फ्लैश में बहा दिया !!! 
अब भरतु की स्याळी की शादी हो गयी !!! आज उसका एक लड़का भी है !!! और उधर प्रेमी लड़का ...काफी दिनों डिप्रेशन में रहा... खूब दारू पी ...फेसबुक पर भरतु की स्याळी की प्रोफाइल पिक और अपडेट देखता रहा ...सेल्फी विद स्वीट हब्बी. ...@ शिमला टूर ... !!! देखकर कुढ़ता रहा !!! एक दिन एक लव गुरु से भेंट हुई तो ...उसने प्रसिद्ध शायर फिराक साब की दो पंक्तियाँ उसे सुनाई....
पराये...माल पर डोरे न डाल .!!!!...नामाकूल...जो कुँवारी है...फकत वो तुम्हारी है ...!!! उसके बाद भगवान की दया से आज उस लड़के की तीन गर्ल फ्रेंड हैं ...एक गाँव मे है ...एक श्रीनगर.में..और एक देहरादून बी.टेक कर रही है !!!



source:-  https://www.facebook.com/bhartukibvaari/

ये भी पढें


'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();