भरतु की ब्वारी का भांजा- पढ़े ! भरतु की ब्वारी के किस्से(BHARATU KI BWARI)


भरतु की ब्वारी का भांजा ...जिसको कि उसके पिता ने देहरादून के एक बी.टेक. कॉलेज में दो महीने की पचास हजार फीस वाले होस्टल में रख दिया था !!! उसके गाँव के ,नाते,रिशेदारो के ...सबके बच्चे बी.टेक के फैशन में उड़ रहे थे !!!  बच्चे को प्राइवेट कॉलेज से बी.टेक करवाना एक स्टेटस सिंबल था !! भरतु की ब्वारी के खास बुवा का ही किस्सा ले लीजिए... देहरादून  में भरतु की ब्वारी के मामा  पँवार जी के तीन लड़के थे ...तीनो...सेंट फर्राटा इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे !!! ट्यूशन अलग से थी !! गुरुजी भी घर मे पढाने आते थे !! दूध का गिलास और ड्राई फ्रूट अलग से खाके जाते थे !!! आज एक लड़का टेम्पू चलाता है ...दूसरा.. मजदूरी ,ध्याडी करता है !!! तीसरा घर मे ही पड़ा रहता है !! बेचारे पँवार जी को बड़ा दुख होता है ...बेचारे खुद एक पहाड़ी गांव के गरीब परिवार  से आकर देहरादून में अपने दम पर स्थापित हुए थे !!!  देहरादून की गलत संगत की आबोहवा ने उनके बच्चो को....आज फिर से गरीबी की तरफ धकेल दिया था !!! बिना सिगरेट के 16 साल की उमर में ही उनका प्रेशर नही बनता था !!! धीरे धीरे कभी तिबत्ति मार्केट के पीछे , कभी मोहनी रोड की सुनसान सड़को पर बैठकर ,सुल्फे की कश और शराब की बोतलों में डूबे रहते !!! भरतु के भांजे पर भी गलत संगत का असर हो रहा था !!! बुलेट राजा बनकर देहरादून की गलियों में  भटक रहा था !!! उसके माँ बाप दोनो अपनी नौकरी में पहाड़ो में व्यस्त थे ..!!! बेचारे !! उसके भविष्य के लिए हर छः महिने में उसके नाम की एफ.डी.बना रहे थे !!! जितना पैसा वो माँगता था ,उससे हज़ार दो हज़ार ऊपर ही देते थे !!! 20 की उम्र थी तो प्यार भी होना ही था .. ...!! रात को दो चार केन बियर  पीने के बाद ...प्यार और भी घनघोर हो जाता था !!! मोबाइल का टम्प्रेचर ....जेठ की दुपहरी की तडतडे घाम में खड़ी बाइक की सीट सा हो जाता था...पर इश्क का भूत ... था !!! अभी तो चढ़ ही रहा था !!! प्यार का शेयर सूचकांक तो शादी के बाद ही पता चलता है !!!
अपनी मम्मी से थोड़ी बहुत बातें शेयर कर लेता था !!!मोबाइल पर फोटो दिखाते हुए कहने लगा ...मम्मी बी.टेक. के बाद इस लड़की से शादी करूँगा ...!!! कलर फुल्ल बालो वाली , गोरी और चिपटी नाक वाली ,लड़की थी !!! ममी बोली ..कौन है ?? कहाँ की है ? क्या करती है ? बोला- गढ़वाली है ...पौड़ी की है  ...!!! एयर होस्टेस का कोर्स करती है !! ममी बोली-- किस जाति बिरादरी की है ?? बोला-- जाति बिरादरी से क्या होता ?? इन्शान है !! सबका खून एक जैसा ही होता है ....!!! तब तक उसके पापा आ गए ...जो बगल के कमरे से सब सुन रहे थे !!! बोले बेटा-- खून तो सबका एक सा होता है ...पर जीन सबके अलग अलग ही होते हैं  !!! पापा से टॉकटाइम कम था सो वहाँ से निकल गया !!! लड़की को सारी बाते बताता था....इतना पानी पिया ....इतनी रोटी खाई... उसने ये कहा...फलाने ने वो कहा ....वो ऐसा.... वो वैसा ...!!! 
लड़की भी दिन की शुरुवात....मेला प्याला बेबी...गुड़मोनिंग...माय... सोना बेबी बोलकर ही करती थी..!!! उसके तुतलाने से ...बेचारे का प्रेम और प्रगाढ़ होता चला जाता ..!!! फिर एकदिन वो घड़ी आ ही गयी ...जो हर प्रेम कहानी में आती ही है ...लड़की पर  शादी का प्रेशर आ गया ....उसने ये प्रेशर लड़के पर डालना शुरू कर दिया !!! लड़के ने घर मे मम्मी से घूस्याट शुरू कर दिया ...बोला नही तो जहर खा लूँगा !!! मम्मी ने वो प्रेशर उसके पापा को पास कर दिया ....!!! पापा के दिमाग मे नाते,रिश्तेदार,समाज ,बिरादरी घूमने लगी ...वो खुद प्रेशर में आ गए !!! 
लड़के को समझाने पहुंचे ...तो लड़का बोला...पापा जब आपको कभी प्यार हुआ ही नही तो फिर आप क्या समझोगे प्यार को ??? पापा के दिमाग मे अपने जमाने की वो बाहरवीं में पढ़ने वाली लड़की का चित्र तो पलभर के लिए आया पर ओझल हो गया !!! बोले...बेटा समाज का ख्याल भी रखना पड़ता है ...!!! लड़के ने धमकी दी...तो फिर आप समाज देखो....मैं फांस खा लूँगा या नुवान पी लूंगा...या रामदेव का ...पतंजलि विष पी लूंगा...!!और शुद्ध आयुर्वेदिक मौत को गले लूँगा !!
घरवाले डर गए !!! एक सूक्षम कार्यक्रम करवाया और शादी करवा दी !!!
दोनो ममी पापा द्वारा बनाये गए देहरादून वाले घर  में ही रहने लगे !!! दो चार महीने प्यार का शेयर सूचकांक चढ़ता रहा और फिर धड़ाम से गिर पड़ा !! डेली झगड़े होने लगे !!! कच्ची उम्र का प्यार कड़वा होने लगा ..एकदम फीका पड़ गया ..!! मुरझाने लगा.और..!!! सूख गया !!! नौबत तलाक तक जा पहुंची !!!और तलाक हो गया !! लड़की ने भी अपनी हिस्सेदारी मांगी तो मम्मी पापा को मजबुरी में अपनी खून पसीने की कमाई से बना देहरादून के घर का आधा हिस्सा लड़की को दे दिया और प्रतिमाह 10 हज़ार अलग से !!! लड़के की दादी गाँव में कहती थी....जेन अपड़ा ब्वे बाबू कु ब्वॉल्यु नि माणी... तेक़ा फुट्यां कपाल होंदा !!! तेक़ा बुरा हाल होंदा ...अथार्त जिसने माँ बापो का कहना नही माना... उसकी किस्मत खुद ब खुद खराब हो जाती है !!!! जारी- नवल खाली



source:-  https://www.facebook.com/bhartukibvaari/

ये भी पढें


'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();