भरतु की ब्वारी की भुल्ली की शादी/पढ़े ! भरतु की ब्वारी के किस्से(BHARATU KI BWARI)


    आजकल भरतु और भरतु की ब्वारी शादी में शामिल होने गाँव गए थे !!! भरतु की स्याळी भी कमाल थी !!! और ये शादी अभी तक की बेमिसाल शादी थी !!! रात को मेहंदी , और सुबह मंगल स्नान तक तो सब सामान्य था , फिर ब्योली तैयार हो गयी और बाकी मेहमान भी तैयार हो गए थे ... और कुछ ही देर में लड़की पक्ष की तरफ से गाड़ियाँ भी तैयार हो गयी और सारे रिश्तेदार और गाँव वाले भी !!! कुछ ही देर में भरतु की स्याळी भी तैयार होकर दुल्हन की स्पेशल गाड़ी में चढ़ गई थी और साथ साथ सभी बराती भी आगे बढ़ने लगे !!! 
फिर उधर से दूल्हे की बरात और भरतु की स्याळी की बरात अब  एक नियत जगह पर पहुंच गए थे !!! वहाँ पर एक घर था ,जिसे बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था , फिर शादी की सारी रस्मे उसी घर मे पूरी हुई !!! दरअसल ये घर दूल्हे और दुल्हन और उनके घरवालों ने खुद ही बनवाया था , जहाँ से दोनो के घर भी लगभग बराबर की ही दूरी पर थे !!! ये दरअसल दूल्हे और दुल्हन की एक सोच थी कि लड़की ही क्यों लड़के के घर मे जाकर रहे ?? और यदि लड़का ...लड़की के घर रहता तो लोग भी कहते कि घरजवाई बन गया !!! लड़की ने ये सब इसलिए किया क्योंकि वो चार बहने थी ...उनका कोई भाई नही था !!! माँ बाप भी हमेशा से चिंता में रहते थे कि बुढापे में उनका क्या होगा ?? उनकी सोच थी कि लड़का रहता तो एक सहारा होता !!! 
पर लड़की ने अब उनकी मुश्किल हल कर दी थी ... क्योंकि उस घर पर लड़की का भी उतना ही हक था जितना कि लड़के का !!! अब वो आराम से और हक से कभी भी अपनी बेटी के घर आ सकते थे और बुढापे में भी लड़की उनकी सेवा कर सके !!! और समाज भी अंगुली न उठा सके !!! 
धीरे धीरे समाज मे शादी की ये नई व्यवस्था बन जाय तो लोग लड़के और लड़की में भेद न करें और लड़का न होने का अफसोस न करें !!!



source:-  https://www.facebook.com/bhartukibvaari/

ये भी पढें


'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();